आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। मॉनसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। झारखंड के विभिन्न जिलों सहित लोहरदगा में भी लगातार बारिश हो रही है। इसे लेकर जिले में कहीं खुशी-कहीं गम की स्थिति बनी हुई है। लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया।
जिले के सेन्हा प्रखंड के लोहरदगा गुमला मुख्य मार्ग NH 143 चौक स्थित एक आम का पेड़ गिर गया। यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार दिनभर झमाझम बारिश हो रही है। एक बड़ा पेड़ अचानक से गिर गया। लोग बाल बाल बच्च गए।
इस जगह पर हमेशा भीड़ लगती है। हालांकि बारिश होने के कारण हादसे के वक्त भीड़ नहीं थी। दो चार दुकानदार अपनी दुकान पर बैठे थे। उन्हें खरोच तक नहीं आई। पेड़ गिरने से रोड जाम हो गया। घंटों तक भारी संख्या में घटना स्थल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी। बिजली का तार भी टूट चूका है। इससे बिजली बाधित हो गई। घटनास्थल पर घंटों तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंची।