लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने निकाली तिरंगा रैली

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के खरगडीहा स्थित लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 10 अगस्‍त को तिरंगा रैली निकाली। प्रधानाचार्य रोहित कुमार, निदेशक मनीष कुमार साव ने इसका नेतृत्व किया। राष्ट्रगान के साथ रैली निकाली गई और संकल्प के साथ समापन हुआ।

एक किलोमीटर की लंबी रैली तिरंगा में शामिल बच्‍चों ने हाथों में बैनर, पोस्टर, तख्ती ले रखी थी। देशभक्ति नारों के साथ खरगडीहा के सभी चौक चौराहा, टोला, महल्ला भ्रमण कर ‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान’ की जानकारी ग्रामीणों को दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने नुक्कड़ सभा को संबोधित कि‍या। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी नागरिकों को अपने अपने घरों में शान के साथ तिरंगा लहराने है।

विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार साव ने कहा कि‍ तिरंगा लहराने से राष्ट्रभक्ति का जज्‍बा जागृत होता है। अपने घरों में प्राथमिकता के तहत तिरंगा अनिवार्य रूप से लहराना है। विधिक सहायता केंद्र जमुआ पीएलवी सुबोध कुमार साव ने कहा कि‍ देश की आन बान शान है तिरंगा। रैली का जोरदार अभिनंदन ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों ने अपने घरों में तिरंगा लहराने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक विजय ठाकुर, पंकज कुमार महतो, रविरंजन यादव, बंटी कुमार, नीरज भदानी, निकहत परवीन, रिया गुप्ता, ख़ुशबू देवी, कोमल कुमारी, अन्नू रानी, इरफाना फिरदौश की भूमिका रही।

रैली में मुनतहा परवीन, रानी कुमारी, मीना कुमारी, मनीषा कुमारी, सृष्टि कुमारी, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, आर्यन कुमार, मिलन कुमार, प्रताप सिंह, रौशन कुमार, अमित लहेरी, प्रेम सिंह, हिमांशु कुमार, शिवम कुमार, रंजन कुमार साव, साहिल कुमार, पवन सिंह, रिशांक कुमार, साक्षी कुमारी, नायला परवीन, नेहा कुमारी, सृष्टि भदानी, छोटी कुमारी, मोहित कुमार साव सहित 400 विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक ने भाग लिया।