Jharkhand : एक से तीन घंटे में चलेगी तेज हवा, वज्रपात संभव, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। झारखंड के इन जिलों के लिए लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में तेज हवा चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गुमला, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, बोकारो जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

मौसम को देखते हुए लोगों से सुरक्षित जगहों में जाने की सलाह दी गई है। वे पेड़ के नीचे खड़ा नहीं हों। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

  • मौसम सहित अन्‍य खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।