Jharkhand Weather News

jharkhand : कल से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में शुक्रवार से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। राज्‍य में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 अगस्‍त को जारी बुलेटिन में दी है।

31 अगस्‍त तक ये स्थिति

26 और 29 अगस्‍त को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

27, 28 और 31 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

30 अगस्‍त को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इस दिन के लिए अलर्ट

मौसम केंद्र के मुताबिक 26 अगस्‍त को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

27 और 28 अगस्‍त को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

सीधे यहां पढ़ें खबरें
खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।