रांची के खेलगांव स्‍टेडियम में 26 अगस्‍त से इंडियन फार्मा फेयर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार फार्मासिटिकल और हेल्थकेयर इंडस्ट्री प्रदर्शनी ‘इंडियन फार्मा फेयर 2022’ का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी वेदशिव बिजनेस मीडिया के तत्‍वावधान में खेलगांव स्टेडियम में 26 और 27 अगस्त को होगा। यह प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी।

आयोजकों के मुताबिक यह भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग में नये अवसर और आधुनिक सेवाओं पर ध्यान केंद्रित है। इसमें जेनेरिक दवा, आयुर्वेदिक और हर्बल कॉस्मेटिक तकनीक के विकास पर भी ध्यान केंद्रित कि‍या जाएगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 60 से अधिक भारतीय दवा कंपनियां भाग लेंगी। प्रदर्शनी में आने के लिए सात हजार से अधिक पेशेवरों ने पंजीकरण कराया है।

आईएफएफ के जेनरल मैनेजर बीए भंडारी ने बताया कि प्रदर्शनी पूरे झारखंड में फार्मा व्यवसाय के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। मुख्य रूप से पीसीडी, फ्रेंचाइजी और एएमपी, तीसरे पक्ष के निर्माण व्यवसाय पर होगा। पूरे झारखंड और अन्य राज्यों के फार्मा व्यापारियों को इस प्रदर्शनी में अवश्य आना चाहिए।

इंडियन फार्मा फेयर के बिजनेस हेड शिवम शर्मा ने कहा कि इंडियन फार्मा फेयर का उद्देश्य भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एक छत के नीचे लाना है। यह भारत की चिकित्सा क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। भारत में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए अपनी सेवाओं को बढ़ावा देने के अवसर पैदा करता है।