गोष्‍ठी में किसानों को संभावित सुखाड़ से राहत पाने के टिप्‍स दिए डीएओ ने

झारखंड कृषि
Spread the love

रांची। रांची जिले के इटकी प्रखंड की चिनारोपुरियो पंचायत के ग्राम हरमू में किसान गोष्ठी का आयोजन 4 अगस्‍त को किया गया। इसकी अध्‍यक्षता रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने की। इस अवसर पर किसानों को अल्पवृष्टि के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने के टिप्‍स दिए गए।

विकास कुमार ने किसानों को कम अवधि के साथ सूखा रोधी प्रभेद सहभागी, IR64DRT लगाने की सलाह दी। अरहर, कुल्थी, सरगुजा, उड़द, रागी लगाने की बात भी कही। झारखंड राज्य फसल राहत योजना के निबंधन एवं उससे मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने PMKISSAN के लाभुकों को EKYC कराने को कहा, ताकि उन्‍हें लाभ मिलता रहे। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक लेने के लिए प्रेरित किया गया।

गोष्ठी में पंचायत मुखिया अनीता देवी, उपमुखिया, BTM, I/C BAO, जनसेवक, कृषक मित्र, ग्राम प्रधानों के साथ लगभग 150 बिरसा किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानों के पूछे सवालों के जवाब भी दिए गए।