सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की गया में हुई इमरजेंसी लैंडिग, ये वजह आई सामने

बिहार देश
Spread the love

गया। अभी-अभी खबर आ रही है कि बिहार के गया में सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि मुख्यम‍ंत्री राज्य में सूखा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के लिए गए थे।

इस दौरान मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। बता दें कि बिहार के कई हिस्सों में इस बार मानसून की बारिश नहीं होने से इलाके में भीषण सूखा की स्थिति बनी हुई है।

इसे लेकर बीजेपी के एमपी रामकृपाल यादव ने लोकसभा के प्रश्नकाल में सवाल भी किया था। धान बिहार की मुख्य फसल है। धान की खेती बर्बाद होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है।

हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिग की वजह से पुलिस महकमा और जिला प्रशासन में अचानक हलचल बढ़ गयी।

लैंडिग की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, एसएसपी हरप्रीत कौर व अन्य अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। आनन-फानन में मुख्यमंत्री के कारकेट को निकालने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी। इसके बाद मुख्यमंत्री गया से खिजरसराय के रास्ते पटना के लिए निकले।