Jharkhand Weather

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन, झारखंड में कल यहां भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

  • वज्रपात की आशंका भी, अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना

रांची। एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। कल भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव कई जिलों में पड़ेगा। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है। राज्‍य में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 23 अगस्‍त को जारी बुलेटिन में दी है।

29 अगस्‍त तक ये स्थिति

24 और 27 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

25, 28 और 29 अगस्‍त तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

26 अगस्‍त को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां वज्रपात संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक 24 अगस्‍त राज्‍य में कहीं-कहीं मध्‍यम दर्जे के गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

24 अगस्‍त को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

  • मौसम सहित अन्‍य खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।