अजय रजक
बैकुंठपुर कोरिया (छत्तीसगढ़)। सावन की अंतिम सोमवारी को धमाल मचेगा। स्थानीय प्रेमाबाग शिवमंदिर प्रांगण में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह 8 और 9 अगस्त को होगा। इसमें शहर की महिला और युवतियां बड़ी संख्या में भाग लेंगी।
आयोजनकर्ता सह स्थानीय विधायक अंबिका सिंहदेव ने बताया कि इस बार सावन उत्सव पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य होगा। इसमें महिला और युवतियों के लिए स्वच्छ मनोरंजन की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। कई प्रतियोगिताएं आयोजित भी की जाएंगी। इसमें मेंहदी, गीत, संगीत, नृत्य, परिधान, मेकअप आदि प्रतियोगिताएं की जाएंगी।
सावन उत्सव के अवसर पर कई कलाकारों की प्रस्तुति होगी। विधायक ने लोगो से बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। कार्यक्रम में भाग लेने को इच्छुक महिलाएं और युवतियां मोबाइल नंबर 8839036883, 7000828607, 7805881887, 9977593981, 7987444049 पर संपर्क कर सकती हैं।