बीजेपी ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने वाले विधायक टी राजा सिंह को किया सस्पेंड

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर यह है कि पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देने वाले तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को बीजेपी ने बिना देर किए सस्पेंड कर दिया है।

उधर, तेलंगाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विधायक टी. राजा सिंह को अरेस्ट भी कर लिया है। फिर बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गयी।

पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी बीजेपी विधायक टी.राजा सिंह को आईपीसी की गंभीर धाराओं में बुक किया गया था। उनके खिलाफ धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों से संबंधित केस दर्ज किया गया है।

यहां बता दें कि बीजेपी विधायक टी.राजा सिंह ने दस मिनट का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में पैगंबर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। वीडियो में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर कटाक्ष किया गया है। टी राजा सिंह ने बीते दिनों उनके शो को नहीं होने की धमकी देने के बाद उस शो को बाधित करने की कोशिश की थी।