एकल विद्यालय के आचार्य भैया-बहनों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालय, संच छतरपुर के आचार्य भैया-बहनों द्वारा रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया, थाना प्रभारी शेखर कुमार सहित अन्य अधिकारियों की कलाई पर मंत्रोचार करते हुए विद्यालय के सभी आचार्य बहनों ने रक्षासूत्र बांधा। उनके उज्ज्वल व निष्कंटक भविष्य की कामना की। अधिकारी भाइयों से अपनी रक्षा और सहयोग की कामना भी की है।

इस रक्षाबंधन उत्सव में विमला देवी, शोभा देवी, नमिता देवी, रेणु देवी, रूबी कुमारी, निभा कुमारी, रानी कुमारी, कांति देवी, प्रियंका देवी, अर्चना देवी, लाली कुमारी, पुष्पा प्रजापति, सुनीता देवी सहित अन्‍य शामिल थीं।

इस अवसर पर संच समिति के संत विभु सुमनजी ब्रह्मचारी, अश्विनी कुमार (सचिव), विनय कुमार (अध्यक्ष), मुन्ना कुमार (कोष प्रमुख), संच प्रमुख ललन सिंह, आचार्य वन्धु अभिमन्यु, सुरेन्द्र, अनुप उपस्थित थे।