टोल बूथ पर महिला कर्मचारी पर एक व्‍यक्ति ने उठाया हाथ, फिर हुआ ये, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्‍य प्रदेश। मामला मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ में का है। यहां एक टोल बूथ पर जमकर बवाल हुआ।

टोल टैक्‍स को नहीं देने को लेकर हुए विवाद में एक व्‍यक्ति ने महिला कर्मचारी पर हाथ उठाया दिया। उसे थप्‍पड़ जड़ दिया।

महिला कर्मचारी और उस व्‍यक्ति के बीच खूब हाथापाई हुई। अपनी रक्षा करते हुए महिला कर्मचारियों ने भी उस व्‍यक्ति की जमकर धुनाई की।

उस व्‍यक्ति की चप्‍पल से पिटाई की। एक कर्मचारी के पार नहीं पाने पर दूसरी महिला कर्मचारी भी साथ देने आ गई।

यह देखकर टोल टैक्‍स पर खड़े अन्‍य लोगों ने हस्‍तक्षेप किया। यह पूरा वाक्‍या सीसीटीवी में कैद हो गया।

सीधे यहां पढ़ें खबरें

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।