व्हाट्सएप ने लाखों यूजर्स को दी ये बड़ी चेतावनी, एप के प्रमुख ने ट्वीट कर किया सावधान, जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। हर चमकने वाली पीली चीज सोना नहीं होती। जी, आपने सही पढ़ा। इस खबर में यही बात समझायी गयी है, पढ़ें आगे।

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है, लेकिन इसके साथ खतरे भी उतने ही हैं, क्योंकि इस दुनिया में जो चीजें जितनी लोकप्रिय होती हैं, उनका नकली वर्जन भी उतना ही लॉन्च होता है।

अब व्हाट्सएप के प्रमुख ने खुद व्हाट्सएप को लेकर चेतावनी जारी की है और यह चेतावनी बहुत ही डराने वाली है। ऐसे में आपको इसे गंभीरता से लेनी चाहिए।

व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट व्हाट्सएप ने खुद ही यूजर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने लगातार कई सारे ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने कहा है कि व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल एप है, जिसके यूजर्स की संख्या करीब दो अरब है।

व्हाट्सएप स्कैमर्स के निशाने पर भी हमेशा रहता है। वे इसके यूजर्स को धोखा देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।

हाल ही में हमारे सिक्योरिटी रिसर्चर ने ऐसे कई सारे संदिग्ध एप्स की पहचान की है, जो व्हाट्सएप की तरह ही सर्विस देने का दावा करते हैं और कई एप्स तो व्हाट्सएप के नाम से भी मिलते-जुलते नाम वाले हैं।

गूगल प्ले-स्टोर पर एक ऐसे ही एप की पहचान हुई है जिसे HeyMods नाम के डेवलपर ने डेवलप किया है और इस एप का नाम Hey WhatsApp है।

हे व्हाट्सएप एप को लेकर बेहतर और नए फीचर का दावा किया जा रहा है, जबकि वास्तव में यह स्कैम का एक नया तरीका है। यह एप लोगों की निजी जानकारी चोरी करता है।

विल कैथकार्ट ने कहा है कि वे गूगल से इस संबंध में बात कर रहे हैं, हालांकि अब यह एप गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं है लेकिन यूजर्स थर्ड पार्टी स्टोर से इसे अभी भी डाउनलोड कर रहे हैं।