पवन सिंह और काजल राघवानी की ‘धर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। पवन सिंह और कागल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ‘धर्मा’ का ट्रेलर सावन की दूसरी सोमवार को रिलीज हुआ। इसे डीआरजे म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कि‍या गया है। ट्रेलर रिलीज होते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत पवन सिंह के खतरनाक एक्शन से होती दिख रही है। इसमें वह बगावत करने वाले के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पवन सिंह दो शेड्स में दिखाई देंगे। पहले लुक में वह स्मार्ट बॉय के रूप में नजर आएंगे, वही दूसरे में गेरुवा वस्त्र धारण किये दिखेंगे।

काजल राघवानी मुस्लिम किरदार में नजर आएगी। साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिंदे भी अहम किरदार में दिखेंगे। ‘धर्मा’ का ट्रेलर देखने से यही पता चल रहा है कि फिल्‍म की कहानी कही ना कही धर्म से जुड़ी है।

फिल्‍म के निर्माता राज जायसवाल हैं। निर्देशक अरविंद चौबे और लेखक द्धार्थ शंकर श्रीवास्तव हैं। छोटे बाबा, मधुकर आनंद, छोटू रावत संगीतकार हैं। गीत प्यारे लाल यादव, छोटू रावत, सत्या सावरकर, प्रेम सागर सिंह और प्रकाश बारूद के हैं। डीओपी मुकेश शर्मा, नृत्य रिक्की गुप्ता, संजीव शर्मा के हैं।

निर्देशक अरविंद चौबे के मुताबिक फिल्म धार्मिक रीति रिवाज, काल्पनिक घटनाओं पर केंद्रित है। इसमें एक्शन, इमोशन, कॉमेडी, अच्छे संवाद और डांस का तड़का भी है। निर्माता कहते कि फिल्म गुड फिल का एहसास कराएगी।

फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में पवन सिंह, काजल राघवानी, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, आलोक सिंह, प्रकाश जैस और सयाजी शिंदे है। स्पेशल गाने पर चांदनी सिंह ठुमका लगाते दिखेंगी। फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

1 thought on “पवन सिंह और काजल राघवानी की ‘धर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

Comments are closed.