Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

18 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी अवश्य होता रहेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली नहीं करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्‍तेदारों से मिलन सम्भव है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है। फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। यथार्थ पर कम अमल करेंगे। काल्पनिक बातें ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्‍वपूर्ण निर्णय नहीं लें। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा। मध्याह्न के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से खुशी मिलेगी। आंख-मांसपेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहोगे। कार्य विस्तार अथवा नवीन कार्यों की रूप रेखा बना सकते हैं। शुरुआत आज नहीं करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्य व्यवसाय के लिए दिन उत्तम रहेगा। उधारी के व्यवहार यथा संभव नहीं ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमों में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है। सतर्क रहें। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानों का सहयोग करें। विवेक से कार्य करें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी। स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा, जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें। कार्यों में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यों में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी, फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे।  व्यवहार सीमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यों के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है, परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनाई कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। विचार उच्च कोटि के रहेंगे, परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे, परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यों में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करेंगे। थोड़ी बहुत लापरवाही भी कर सकते हैं, फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्‍वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय आशानुकूल रहेगा, परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। अनैतिक कार्यों अथवा व्यसनों से दूर रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यों में  लापरवाही नहीं करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा, रूखा व्यवहार करेंगे। प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में देरी हो सकती है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोजगार के लिए उत्तम समय है। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलों को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यों में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)