डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की रांची जिला कमेटी के अध्‍यक्ष बने सुबोध और महासचिव तुषार

झारखंड
Spread the love

रांची। डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की रांची जिला की बैठक 11 जुलाई को हरमू रोड स्थित स्वागतम बैंक्वेट में हुई। इसमें रांची जिला का पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।

रांची जिला की कार्यकारिणी में चेयरमैन सुशील कुमार वर्मा, संरक्षक स्वदेश भगत, महेंद्र कुमार वर्मा, अजय घोष, संयोजक राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र सलूजा, जितेंद्र भगत, संजय कुमार, अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव तुषार विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता और बीरेंद्र देव सहाय, कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार, प्रेस प्रभारी विकास कुमार बरनवाल बनाये गये।

कार्यकारिणी में विमल चंद्र घोष, संजय कुमार नगदवार, गुड्डू प्रजापति, काशी नाथ कुशवाहा, विजय कुमार, अनुपम लकड़ा, रवि कुमार को रखा गया। कार्यकारिणी गठन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत हुई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को एकजुट करने के लिए मेहनत की जरूरत है। विश्‍वास है कि नई टीम से पूरे भारत में रांची जिले की अलग पहचान बनेगी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में आल इंडिया वेलफेयर डेकोरेशन एसोसिएशन द्वारा झारखंड की राजधानी रांची जिला में स्व. तिलक राज अजमानी की स्मृति में भव्य अधिवेशन कि‍या जाएगा। अधिवेशन के लिए अगली बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

संरक्षक स्वदेश भगत ने कहा कि दो वर्षो से कोरोना काल से व्यवसाय मंदी की दौर से गुजरा है। हमारे लेबर को सबसे ज्यादा तंगी से जूझना पड़ा है। अब हमें मिलकर नए सिरे से सबके लिए काम करना है। अपने संगठन के लिए समय निकालना है। एक दूसरे का सुख दुख बांटना है।

सभी वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी बातें रखी। नई कमेटी को बधाई दी। परिचय सत्र हुआ। इसके बाद आय-व्यय का ब्‍यौरा दिया गया। धन्यवाद नवनिर्वाचित महासचिव तुषार विजयवर्गीय ने किया।