- आदिवासी सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित
रांची। फेमिना मिस इंडिया 2022 ग्रांड फिनाले में शामिल होने वाली झारखंड की रिया तिर्की का आदिवासी सामाजिक संगठनों ने सम्मान किया। रिया के घर जाकर बुके और आदिवासी शॉल देकर दिया। रिया ने बताया कि लगातार 7 वर्ष असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। अंततः झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मुंबई में फेमिना मिस इंडिया ग्रांड फिनाले में जाकर अंतिम 30 में जगह बना पायी। रिया तिर्की ने कहा कि आने वाले दिनों में कोई ना कोई बड़ा ग्रांड फिनाले में फिर जाएगी। झारखंड की एक अलग पहचान दिलाने की कोशिश करेंगी।
सम्मानित करने वाले में पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि ये झारखंड के लिए गौरव की बात है। ग्लैमर्स फील्ड में आदिवासी लड़कियों को जाना आसान नहीं है। हालांकि रिया ने यह साबित कर दिया कि लगातार मेहनत करके लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। अब जनजातीय समाज से आने वाली रिया तिर्की ने फैशन के क्षेत्र में उपलब्धि अर्जित कर उस मिथक को तोड़ दिया है कि यह क्षेत्र में कुछ विशेष वर्ग तक ही सीमित है।
युवा सोशल एक्टिवेस्ट अनिल पन्ना ने कहा कि रिया तिर्की ने झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया है। इस तरह की क्षेत्र में करियर बनाना आसान नहीं है। रिया की लगातार मेहनत ने उसे मंजिल तक पहुंचा दिया। फैशन और ग्लैमर्स की फील्ड में अपने को बनाये रखना आसान नहीं है, लेकिन रिया तिर्की ने एक अलग इतिहास रच दिया है।
सम्मानित करने वाले में युवा सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा लकड़ा, नितिन तिर्की व फिल्म निर्देशक एनपीके शामिल थे।