यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, ये पैसेंजर ट्रेन कल रहेगी रद्द, इनका रूट बदला

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। आद्रा मंडल के कोटशिला-पुरुलिया रेल खंड के अंतर्गत मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सबवे के निर्माण हो रहा है। इसके लिए 17 जुलाई, 2022 को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इससे रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये रद्द रहेंगी

ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर 17 जुलाई, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर 17 जुलाई, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू पैसेंजर 17 जुलाई, 2022 को रद्द रहेगी।

आंशिक समापन व प्रारंभ

ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया-एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ 17/07/2022) का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर होगा। ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ 17/07/2022) हटिया स्टेशन के स्थान पर आद्रा स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18035/8036 आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच 17 जुलाई, 2022 को रद्द रहेगी।

मार्ग में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 18601 टाटा नगर-हटिया एक्सप्रेस 17 जुलाई, 2022 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरूलिया-कोटशीला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गोंडाविहार-मुरी होकर चलेगी।