
रांची। जैन महिला जागृति के तत्वावधान में समाज की वरिष्ठ महिलाओं के साथ सावन महोत्सव 29 जुलाई को रतनलाल जैन स्मृति भवन मनाया गया। पहली बार 65 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
समाज की करीब 75 वरिष्ठ महिलाओं ने महोत्सव का आनंद उठाया। बचपन के सावन की यादों को ताजा किया। सभी वरिष्ठ महिलाओं को जैन महिला जागृति द्वारा सम्मानित भी किया गया।
समाज की 85 साल से ऊपर की महिलाओं को उनके घर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सेहत के कारण वे महोत्सव में भाग नहीं ले पाई। जैन महिला जागृति द्वारा आयोजित इस महोत्सव की समाज की महिलाओं ने लुत्फ उठाया।
जैन महिला जागृति की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला बिनायकया ने कहा कि समाज की वरिष्ठ महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिये आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किये जायेंगे।