- कंपनी के सीईओ रामाश्रय यादव की ‘दैनिक भारत 24’ से खास बातचीत
रांची। इंटिग्रो ने छोटे शहरों के रियल एस्टेट में स्थाई बदलावों पर बड़ा दांव लगाया है। झारखंड की राजधानी रांची में बन रहे स्मार्ट सिटी में भी निवेश करने की योजना है। रांची का शुभार देश के टॉप 8 शहरों में है। अगले 10 से 12 साल में यहां का ग्रोथ अधिक होगा। इसका फायदा निवेशकों को मिलेगा। उक्त बातें कंपनी के सीईओ रामाश्रय यादव ने ‘दैनिक भारत 24’ से खास बातचीत में कही।
यादव ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान लगातार हुए आर्थिक विस्तार के चलते छोटे शहरों में भी सम्पत्ति का प्रसार हुआ है। झारखंड की राजधानी रांची भारत का 46वां सबसे बड़ा शहर है। इसकी साक्षरता दर 87.68 फीसदी है। यह तीसरे स्तर के शहरों में मैंगलोर और मैसूर के बाद सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करने वाला भारत का तीसरा शहर है। रांची में आईएमएम सहित कई प्रतिष्ठित और बड़े संस्थान भी हैं। यहां लंबी अवधि के लिए निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा।
सीईओ ने कहा कि इंटिग्रो भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने में योगदान दे रहा है। केंद्र सरकार के प्रमुख प्रोग्रामों जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटी मिशन डिजिटल इंडिया और 2022 तक सभी के आवास के परिणामस्वरूप रिहायशी परियोजनाओं की आपूर्ति को बढ़ावा मिला है। एआईएफ (वैकल्पिक निवेश फंड) निर्धारित रिटर्न और बहुगुणक प्रभावों के मिश्रण के साथ निवेश के बेहतर और सुरक्षित अवसर प्रदान करते हैं। विनियामक सुधारों और बेहतर लिक्विडिटी के चलते स्मार्ट और टेक-सेवी निवेशक अपने पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट के विकल्प शामिल करने पर ध्यान दे रहे हैं।
यादव ने कहा कि इंटिग्रो एक तकनीक उन्मुख सम्पत्ति प्रबन्धन फर्म है, जो नई पीढ़ी को आकर्षित करते हुए इस क्षेत्र में भारत को विश्वस्तर पर लाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इंटिग्रो रियल एस्टेट के सभी चरणों में निवेश करती है। विभिन्न जोखिम क्षमता वाले निवेशकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। हमारा मानना है इंटिग्रो आने वाले समय में खरीददारों और निवेशकों के लिए भरोसे और पारदर्शिता का पर्याय बन जाएगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए रियल एस्टेट में सुधार बहुत अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा।
सीईओ ने कहा कि आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पुराने तरीकों को बदलते रहना बहुत जरूरी है। अगर निवेशक पुराने तरीकों को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ेंगे तो पीछे छूट जाएंगे। इसके मद्देनजर इंटिग्रो आकर्षक और अनूठा परिप्रेक्ष्य लेकर आता है। पूरे आत्मविश्वास, उर्जा और अखंडता के साथ रियल एस्टेट के स्थायी वित्तीयकरण के दृष्टिकोण के साथ 2020 में इंटिग्रो की स्थापना की गई थी। इंटिग्रो में ऐसे पेशेवर शामिल हैं, जिनके पास रियल एस्टेट, निवेश, इकोसिस्टम और जोखिम प्रबंधन में बेहतर अनुभव है।