अंचल में धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक त्योहार हरेली

अन्य राज्य देश
Spread the love

खुज्जी (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हरेली को अंचल में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंसानुरूप के हरेली पर्व को गांवों के गोठानों में पूजा अर्चना के बाद राज्‍य के पारंपरिक खेल फुगड़ी गेड़ी दौड़ के अलावा खोखो, रस्सा कसी, खुर्शी दौड़ आदि का प्रदर्शन किया गया।

अंचल के दर्री, बड़ भूम, भट गुना नादिया, ख़ुर्शीपार, बड़गांव चार भाठा सहित छुरिया  विकास खंड की गुंडरदेही, कलड़बरी, पांगरी सहित विभिन्न गोठानों में पंचायत प्रतिनिधियों  की मौजूदगी में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कर हरेली पर्व मनाया गया।

इस कड़ी में डोंगर गांव विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़ भूम के गोठान में जिला प्रसासन के आदेश पर जिलाशिक्षा कार्यालय की सहायक संचालक श्रीमती बी संगीता राव की मौजूदगी एवं सरपंच हुर्मेद्र साहू और पंचों की उपस्थिति में गोठान में पूजा अर्चना हुई। इसके बाद गोठान समूह की महिला एवं गांव के छोटे बड़े सभी उम्र के लोगों द्वारा गेड़ी दौड़, फुगड़ी खो खो, रस्सा कसी, खुर्सी दौड़ आदि खेलो का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर गोठान समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, पंच गैन्दू लाल, नयुम खान ब्रम्हानंद, गिरधर ठाकुर, बलिराम, रोजगार सहायक खेम चन्द, कुशल, झमित बाई, जमुना नन्दनी, कुमारी बाई, हरेली स्व सहायता समूह की महिलाओं के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।