जेसीआई रांची का एक्‍सपो उत्‍सव 22 सितंबर से, तैयारी शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची का एक्‍सपो उत्‍सव 22 सितंबर से होगा। यह निर्णय संस्‍था की वार्षिक आम सभा में हुआ। रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित कार्यालय में आम सभा हुई। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने अपनी टीम के कार्यकाल का पूरा विवरण दिया। किए कार्यों को सभी सदस्यों के सामने रखा। पिछले वर्ष सदस्‍यों को मिले सहयोग के लिए आभार जताया।

गौरव ने सभी पूर्व अध्यक्ष, सचिव निखिल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष निशांत मोदी को धन्यवाद दिया। कहा कि‍ वे पूरे साल कोविड जैसे हालातों में भी हमेशा उनके साथ खड़े रहे। इसके बाद कोषाध्यक्ष निशांत मोदी ने पिछले साल के आय-व्यय का पूर्ण विवरण दिया।

आम सभा में जेसीआई रांची द्वारा एक्सपो उत्सव कराने का निर्णय लिया गया। एक्सपो का यह 25वां साल है। सदस्यों में इसे लेकर काफी उत्साह है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस साल एक्सपो का आयोजन सितंबर 22 से सितंबर 26 सितंबर, 2022 तक किया जाना है।