- इंटर, स्नातक व विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए मिल रहा एडमिशन फॉर्म
रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज में इंटर, स्नातक और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 7 जुलाई, 2022 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। तकनीकी कारणों से इस बार विद्यार्थी ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरेंगे। फॉर्म महाविद्यालय ऑफिस के काउंटर से मिलेगा। फॉर्म मिलने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2022 है। सभी संकाय के लिए नामांकन फॉर्म की कीमत 800 रुपये रखी गयी है।
इंटरमीडिएट
गोस्सनर कॉलेज के इंटर के तीनों संकाय (कला, विज्ञान और वाणिज्य) में नामांकन होनी है। इसमें कला, वाणिज्य और विज्ञान में 1536 सीट हैं। प्रत्येक संकाय में सीटों की संख्या 512 है।
इंटरमीडिएट आर्ट्स
Gen/BC 2 – 65%
BC -1 – 63%
St/SC – 60%
इंटरमीडिएट साइंस
Gen /bc 2 – 70 %
Bc 1 – 68 %
St /sc – 65 %
इंटरमीडिएट कॉमर्स
Gen / bc 2 – 60 %
Bc 1 – 58 %
St/sc – 55 %
स्नातक आर्ट्स : प्रतिष्ठा के विषय
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, उर्दू, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी)। इन सभी विषयों में 100-100 सीटें उपलब्ध हैं। स्नातक स्तरीय विभिन्न पाठ्यक्रम/विषयों में नामांकन विभाग द्वारा जारी मेधा सूची के आधार पर होगी।
क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा (TRL) में सिर्फ पास कोर्स की पढ़ाई होती है।
बीकॉम (ऑनर्स)
कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई इस वर्ष एक सत्र में होगी। सीटों की संख्या 500 है।
विज्ञान (प्रतिष्ठा के विषय)
मैथ, फिजिक्स, केमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, जियोलॉजी (भूगर्भशास्त्र)। इन सभी डिपार्टमेंट में सीटों की संख्या 100-100 है।
वोकेशनल डिपार्टमेंट
वोकेशनल डिपार्टमेंट के अंतर्गत मास कम्युनिकेशन, बीबीए, बीएससी सीए और आईटी, बॉयोटेक्नोलॉजी है।
इसमें मास कम्युनिकेशन और बॉयोटेक्नोलॉजी में 50-50 सीटें हैं। वहीं वहीं बीबीए (165) और बीएससी सीए और आईटी में 125-125 सीटें हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु
विश्वविद्यालय की अनुमति से आवश्यकता अनुसार सीटों की संख्या में वृद्धि संभव है।
आवेदन और नामांकन से संबंधित संपूर्ण कार्य कैश लेश होगा।
सभी विषयों में नामांकन विभाग द्वारा जारी मेधा सूची के आधार पर होगी।