राजकीय बीज प्रक्षेत्र से 2 अगस्‍त को हटाया जाएगा अतिक्रमण, दंडाधिकारी नियुक्‍त

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कुड़ू प्रखंड स्थित राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र के आसपास की जमीन से 2 अगस्‍त को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। बल पूर्वक अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल उपलब्ध की मांग की गई है।

प्रक्षेत्र की आसपास की जमीन पर ग्रामीण अतिक्रमण कर रहे हैं। राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल निरीक्षक की जांच प्रतिवेदन के आधार पर 28.19 एकड़ जमीन की मापी अंचल आमीन से कराई गई। मापी के बाद यह बात सामने आई कि खाता संख्या 417 प्लॉट 929 में कई व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा है।

जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार अतिक्रमण वाद (संख्या 9/2021-22) में पारित आदेश के आलोक में उक्त भूमि झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम- 1956 के अंतर्गत सार्वजनिक भूमि है। व्यक्तियों द्वारा राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र कुडू की भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी संरचना का निर्माण किया गया है। इसे अंचल आमीन द्वारा मापी कर चिन्हित कर दिया गया है। अवैध रूप से निर्मित जर्जर संरचना को हटाने के लिए 12 जून, 2022 को आदेश पारित किया गया है। अतिक्रमणकारि‍यों को 30 जून, 2022 तक अवैध संरचना को हटाने का आदेश था।

कृषि पदाधिकारी के अनुसार सदिक अंसारी, पिता स्वर्गीय सुभान अंसारी, ग्राम कुडू (पान दुकान) द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा कुडू प्रखंड अंतर्गत कियोस्क मुख्य पद के लिए संपादित एकरारनामा 21 जून, 2022 को प्रस्तुत किया गया। शेष अतिक्रमणकर्ताओं  द्वारा निर्धारित तिथि तक अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है। उसे लोकहित में बलपूर्वक हटाने की आवश्यकता है।

अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल निरीक्षक अनंत शयनम विश्वकर्मा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कि‍या गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए 2 अगस्‍त, 2022 की तिथि तय की गई है। इसमें पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की आवश्यकता है।

ये हैं अतिक्रमणकारी

1) सदिक अंसारी पिता स्वर्गीय सुभान अंसारी, ग्राम कुडू। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा आवंटित

2) सहाबुद्दीन अंसारी पिता अब्दुल अंसारी, ग्राम कुडू।

3) इमरान खान पिता मुख्तार खान, ग्राम कुडू।

4) मुस्तकीम अंसारी पिता स्वर्गीय जमीरउद्दीन अंसारी , ग्राम कुडू।

5) वाजिद अंसारी पिता मुमताज अंसारी, ग्राम कुडू।

6) अतीक अंसारी पिता मोहसीन , ग्राम कुडू।

7) यासीन अंसारी पिता जमीरउद्दीन अंसारी, , ग्राम कुडू।

8) अजगर खलीफा पिता यूसुफ खलीफा , ग्राम कुडू।

9) झुनकू खान , ग्राम कुडू।