वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख की सहायता राशि, मंजूरी

झारखंड
Spread the love

  • रांची के 5 अंचल के 6 आश्रितों को भुगतान की दी गई स्वीकृति

रांची। प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से रांची जिले में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आश्रितों को सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति दी है। वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रित को स्वीकृत राशि का भुगतान प्राकृतिक विपत्ति के कारण राहत मद से किया जाता है।

6 आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि

रांची जिला के पांच अंचलों में वज्रपात से मृत व्यक्तियों के 6 आश्रितों को सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। इनमें रातू अंचल से 2 और खलारी, ओरमांझी, सोनाहातू, नामकुम से एक-एक आश्रित हैं।

प्रत्येक आश्रित को मिलेगा 4 लाख रुपये

प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। 6 आश्रितों को 24 लाख की सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी गई है। अंचल अधिकारी खलारी, ओरमांझी, रातू, नामकुम, उप समाहर्ता भूमि सुधार, सदर/ बुंडू एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर/बुंडू रांची की अनुशंसा के आलोक में उपायुक्त द्वारा सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन आश्रितों को मिलेगा पैसा

1. संदीप कुजुर (खलारी), मृतक सरिता टूडू के आश्रित।

2. सुमित्रा देवी (ओरमांझी), मृतक नितिन पाहन के आश्रित।

3. सोनिया देवी (रातू), मृतक अलीशा मुंडा के आश्रित।

4. लुदा उरांव (रातू), मृतक ममता कुमारी के आश्रित।

5. भवानी देवी (सोनाहातू), मृतक चंद्रकांत महतो के आश्रित।

6. गोंदला तिर्की (नामकुम), मृतक मीणा तिर्की के आश्रित।