बर्थडे ब्वॉय पर अब आसानी से नहीं काट पायेंगे केक, सरकार ने लगाया इन चीजों पर बैन!

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया है। इस वजह से हमारे इस्तेमाल की कई चीजें बैन हो गई हैं।

कई कंपनियों ने सरकार से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के फैसले को कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया था, लेकिन सरकार ने किसी की नहीं सुनी और एक जुलाई से इस फैसले को पूरे देश में लागू कर दिया।

सिंगल यूज प्लास्टिक में कई ऐसी चीजें आती थीं, जिसका इस्तेमाल हमारे लिए आम बात थी। इसमें से ही एक है प्लास्टिक का चाकू। प्लास्टिक के चाकू का इस्तेमाल आमतौर पर हम सभी अपने बथर्डे पर केक काटने के लिए करते थे, लेकिन अब इसकी जगह पेपर या लकड़ी के चाकू का इस्तेमाल शुरू होगा।

क्योंकि सरकार ने प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं को प्रतिबंधित किया है। एक जुलाई से ही इन चीजों को बनाने, बेचने, इस्तेमाल करने, स्टोर करने और एक्सपोर्ट करने पर प्रतिबंध लग गया है।

इन वस्तुओं पर लगा प्रतिबंध

प्लास्टिक के साथ ईयर-बड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्मोकोल), प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच जैसी वस्तुओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग चुका है।

यहां बता दें कि भारत सरकार ने कूड़ा-करकट वाले सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ये फैसला किया है।