बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का आगाज, हर वर्ग के लिए उपलब्‍ध हैं सामान

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 17वें संस्करण का शुभारंभ रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में मंगलवार को हुआ। इसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली, विशिष्ट अतिथि बिजनेस वूमेन हीना शाह, गायक हर्षा बच्चन और बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 30 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि हम ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी को यहां लेकर आए हैं। इसमें हमारा सहयोग रांची समरिटन्स लेडीज सर्किल 169 और सृजन फाउंडेशन कर रहा है। यहां ग्राहक विभिन्न प्रकार के उत्पादों से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। फैशन में स्थानीय पसंद को ध्यान में रखते हुए देश भर से ब्रांडों को चुनते हुए पूरे देश से प्रीमियम ब्रांडों को इस प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है।

बुटिक्स ऑफ इंडिया इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में विशेष रूप से अपने क्यू रेटेड शो को पेश करेगा। इसमें फैशन, ब्राइडल वियर, होम डेकोर, हैंडलूम,ज्वेलरी, एक्सेसरीज, किड्स वियर के साथ मेंस वियर शामिल है। यह प्रदर्शनी सभी ग्राहकों के लिए निःशुल्क प्रवेश के साथ सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

संजय अग्रवाल ने कहा कि लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों को क्यूरेट करने के अलावा बीओआई अपने हर संस्करण में कुछ हिस्सा दान के रूप में भी समर्पित करता है। इससे जुड़ी हुई गतिविधियां भी करता है। मुख्य रूप से महिलाओं के लिए काम करने वाले कई गैर सरकारी संगठन हमारे माध्यम से लाभांवित हुए हैं। चाहे वह वंचितों के लिए विद्यालय का निर्माण हो या फिर साइकिल, राशन, अध्ययन सामग्री अथवा भोजन का वितरण हो या फिर एनजीओ को समर्थन देने के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों को मुफ्त स्टॉल प्रदान करना हो, बुटिक्स ऑफ इंडिया हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करता रहा है। उन्होंने बताया कि हम बीओआई के माध्यम से यहाँ के लड़कियों के लिए उनके एक साल तक के शिक्षा का खर्च उठाने जा रहे हैं।

बीओआई न केवल खरीदारी करने का स्थान है, बल्कि यह कई छोटे नवोदित उद्यमी लोगों के लिए एक व्यापार मंच भी है, जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय प्रदर्शनी सभी के लिए खुला है। दुकानदारों को अपनी जरूरतों को पूरा करने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। इस प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड के लिए जारी गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा।