रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची शाखा के अध्यक्ष आनंद राज खलखो बने। शाखा का चुनाव 3 जुलाई, 2022 को हुई थी। इसमें पदधारियों का चुनाव किया गया। चुनाव के बाद पर्यवेक्षक ने इसकी जानकारी झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री को दी है।
चुनाव में अध्यक्ष चुने गये परिचारी प्रवर हैं। उपाध्यक्ष के पद पर पुलिस आरक्षी निरीक्षक ठाकुर दयाल महतो, परिचारी प्रवर अभिनय कुमार सचिव, कोषाध्यक्ष पुलिस आरक्षी निरीक्षक लालजी और संयुक्त सचिव सहायक आरक्षी निरीक्षक प्यारे लाल साहु चुने गये।