दुमका जिला वॉलीबॉल संघ के अध्‍यक्ष बने अमित कुमार और सचिव मुकेश कुमार

झारखंड खेल
Spread the love

दुमका। दुमका जिला वॉलीबॉल संघ के सदस्‍यों की बैठक इंडोर स्टेडियम परिसर में सचिव वरुण कुमार की अध्यक्षता में 16 जुलाई को हुई। इसमें जिला वॉलीबॉल संघ के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। पर्यवेक्षक के रूप में राज्य वॉलीबॉल संघ के डॉ निशिकांत पाठक, उत्तम राज एवं संजय ठाकुर मौजूद थे।

उपस्थित सभी लोगों की सहमति से वॉलीबॉल संघ का विमल भूषण गुहा (बाबू दा) को चेयरमैन, अमित कुमार को अध्यक्ष, मुकेश कुमार को सचिव और हैदर हुसैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पेट्रोन- डॉक्टर चंद्र भूषण, कार्यकारिणी अध्यक्ष-सूरज केसरी, उपाध्यक्ष- डॉ एएम सोरेन, कुलदीप सिंह एवं दाऊद अली, सह सचिव-विनय कुमार सिंह एवं राहुल कुमार सिंह, सदस्य-अमित कुमार पाठक, संतोष कुमार गोस्वामी, सुहागिनी मरांडी, जूली किरण मुर्मू, दीपांकर कुमार मंडल एवं विभास कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया।

जिला ओलंपिक संघ के सचिव ने नए पदधारी व सदस्यों से कहा कि पदधारी राज्य वॉलीबॉल संघ से संबद्धता स्थापित कर एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करेंगे। कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे, ताकि एसोसिएशन अपनी गतिविधियों को संचालित रख सके।