
मुंबई। अभिनेत्री उर्फी जावेद फैशन और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। आए दिन उसका वीडियो भी वायरल होता है।
फैंशन और कपड़ों को लेकर वह फैंस के निशाने पर भी रहती है। इसे लेकर कई वह बार ट्रोल हो चुकी है।
हालांकि फैंस के कमेंट का उर्फी जावेद पर कोई असर नहीं पड़ता है। वह अपना प्रयोग लगातार जारी रखे रहती है।
अभिनेत्री का एक वीडिया फिर वायरल हुआ है। इसमें वह फूलों की सेज पर दिख रही है। कपड़ा भी फूल की पंखुडियों का ही पहन रखा है।
इसे देखकर भी कई फैंस ने कमेंट किये हैं। एक ने लिखा है, कोई पंखा चालू कर दो न’