वीएचपी की दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

  • सामाजिक दुराचार को समाप्त कर सशक्त राष्ट्र निर्माण करना लक्ष्य : प्रज्ञा महाला

बोकारो। विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन बोकारो स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पुरुषोत्तम रामदरबार और मातादुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।

मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला ने कहा कि समाजिक दुराचार को समाप्त करते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण कर देश को परम वैभवशाली बनाना दुर्गावाहिनी के बहनों का प्रथम कर्तव्य है। शक्ति साधना केंद्र, मिलन केंद्र, संस्कार केंद्र के माध्यम से समाज को जागृत करेंगे। उन्होंने कहा कि गोरक्षा, मान बिंदुओं की रक्षा और आत्मरक्षा के साथ-साथ धर्मांतरण जैसे कुकृत्य को रोकते हुए समरस समाज की स्थापना करना है।

समापन सत्र के वर्ग अधिकारी प्रभावती नेत्रगांवकर ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में 13 जिलों की 130 दुर्गा वाहिनी और 20 मातृशक्ति की बहनों ने भाग लिया। दुर्गा वाहिनी के 7 दिनों के प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें युद्ध, दंड प्रहार, छुरीका, योगा, समता, खेल आदि  प्रदर्शन मुख्य रूप से प्रस्तुति की गई। बोकारो महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में लखनऊ क्षेत्र के प्रमुख संगीता ताई, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष नेत्र गावंकर, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनुराधा कश्यप, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका सुषमा देवी, विभागमंत्री विनय कुमार, बोकारो महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार, मंत्री हरिनारायण, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख राजेश दुबे, बजरंग दल संयोजक अजित पाण्डेय, सहमंत्री जसबीर सिंह, कमल किशोर, राज जयसवाल, बनवारी कुमार, अरूणा शाड़ंगी, काजल सोनी, गंगा कच्छप, आरती कुमारी, सोनीका गुप्ता, शशि शर्मा, सुमन सिंह, अमिषा सुमन, शौर्या कुमारी,सोनी दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।