आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद की 38 शराब की बोतलें

झारखंड
Spread the love

रांची। राची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस क्रम में 27 अक्‍टूबर, 2024 को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची ने ऑपरेशन सतर्क के तहत निरीक्षक डी.के. सिंह के निर्देशन में ट्रेन (संख्या 13403) एक्सप्रेस में गहन जांच की।

जांच के दौरान सीट संख्या 1 के नीचे कोच नंबर S3 में एक काला रंग का बैग, एक सफेद और लाल रंग का बैग पाया गया। दोनों बैग्स के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। शक होने पर बैग को बैगेज स्कैनर से स्कैन किया गया। इससे उसमें शराब की बोतलें होने का खुलासा हुआ।

बैग खोलने पर 38 शराब की बोतलों को निकाला गया। इसका अनुमानित कीमत 18,970 रुपये है। बाद मे रांची आरपीएफ के एएसआई शक्ति सिंह ने सभी कानूनी औपचारिकताओं के साथ शराब को जब्त किया। जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 28 अक्‍टूबर, 2024 को आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक डी.के. सिंह, एएसआई शक्ति सिंह सहित स्टाफ के. सिंह, शंकर कुमार, आर. के. सिंह, मनीष कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj