आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के मैट्रिक व इंटर (विज्ञान) में बेहतर अंक प्राप्त करने वाली टॉप तीन-तीन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर 25 जून को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में हुआ। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी ने अच्छी तरह सही दिशा में मेहनत किया है। आगे भी करें। जीवन मे सफलता अवश्य मिलेगी। पढ़ाई मन लगा कर लक्ष्य के अनुरूप करें।
उपायुक्त द्वारा शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि इंटर कला और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट आने के बाद टॉप 10 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किए जाने के लिए आमंत्रित किया जाय।
इन्हें किया गया सम्मानित
मैट्रिक 2022
01. रोशनी कुमारी, केजीबीवी किस्को : 94.6%
02. संतोषी कुमारी,केजीबीवी किस्को : 93.2%
03. अनुराधा कुमारी,केजीबीवी लोहरदगा : 92%
इंटर (विज्ञान)
01. शरवत फातमा,केजीबीवी, भंडरा : 85.8%
02. खुशबू कुमारी, केजीबीवी, भंडरा : 85%
03. सोनी कुमारी, केजीबीवी, भंडरा : 82.80%
किस्को बना बेस्ट परफॉर्मर
केजीबीवी, किस्को को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार दिया गया। इस वर्ष मैट्रिक 2022 की परीक्षा में केजीबीवी, किस्को की 45 छात्राएं शामिल हुईं। सभी छात्राएं पास हुईं। 42 छात्राएं प्रथम और 3 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से पास हुईं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित छात्राओ के अभिभावक एवं विद्यालय की वार्डेन उपस्थित थे।