पंजाब कांग्रेस को झटका, पिछली सरकार के चार मंत्री बीजेपी में शामिल

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब से कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। सुनील जाखड़ के बाद चार और नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। राजकुमार वेरका, बलवीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगर पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। चारों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

पूर्व कांग्रेस विधायक केवल ढिल्लों और अकाली दल के विधायक सरूप चंद सिंगला भी बीजेपी में चले गए हैं। बलवीर मोहाली से तीन बार विधायक रहे हैं जबकि गुरप्रीत कांगर भी रामपुरा फुल से तीन बार विधानसभा जा चुके हैं।