रिश्तेदार ने 21 वर्षीय युवती से जबरदस्ती शादी कर किया रेप; तबीयत खराब हुई तो मां के पास छोड़कर भागा

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के भोपाल के हबीबगंज में 21 साल लड़की को कथित तौर पर रिश्तेदार ने जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के बीमार होने पर आरोपी उसे उसकी मां के पास छोड़कर फरार हो गया।

कुछ दिन पहले जब उसकी हालत बिगड़ी तो आरोपी उसे उसके पैतृक घर छोड़ गया। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मां ने शिकायत में कहा कि लगभग दो साल पहले उसकी बेटी भोपाल में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वह घर लौट आई। लगभग दो महीने पहले वह फिर भोपाल लौटी और आरोपी रिश्तेदार के संपर्क में आई।

आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसा कर उससे जबरन शादी की। उसने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया लेकिन 20 जून को जब उसकी तबीयत खराब हुई तो पीड़िता को मां के घर छोड़ दिया। जब मां ने देखा कि बेटी की तबीयत बिगड़ रही है, तो उसकी काउंसलिंग की गई।

तब उसने बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती शादी की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।