किडनी रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, दो डॉक्टरों समेत 10 गिरफ्तार

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली की हौज खास थाना पुलिस ने एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो डॉक्टर शामिल हैं। इनमें से एक डॉक्टर दिल्ली के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस भी कर रहा है। जबकि दूसरे की अभी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी नहीं हुई है।

इन सभी आरोपियों को दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तीन राज्यों से पकड़ा गया है। मामले में अभी और भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने बताया कि मामले में सबसे पहले 25-26 मई को हौज खास थाना पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली थी। जिस पर बड़े ही गुपचुप तरीके से काम करते हुए पुलिस ने सबसे पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया इनमें से एक शख्स एम्स के पास उन लोगों के ब्लड और अन्य टेस्ट कराता था। जिनकी किडनी निकाली जानी होती थी।

शिकार में फंसाए लोगों की सोनीपत के गोहाना में ले जाकर किडनी निकाली जाती थी। जहां आरोपियों ने ऑपरेशन थियेटर बना रखा था। इस भंडाफोड़ में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चार लोगों को बचाया भी।