प्रगति मैदान कोरिडोर का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, ट्रैफिक की समस्या से इस तरह मिलेगी राहत

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रगति मैदान एकीकृत कोरिडोर परियोजना के तहत मुख्य सुरंग समेत 5 अंडरपास का तोहफा दिया हैं। एकीकृत कोरिडोर परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का अहम भाग है। इस कोरिडोर को तैयार करने में 920 करोड़ रुपये की लागत लगी हैं। इसकी पूरी फंडिग केंद्र सरकार द्वारा की गई है।

इस कोरिडोर के बन जाने से आईटीओ से दक्षिणी दिल्ली और नोएडा आना जाना आसान हो जाएगा। इस सुरंग की खासियत यह है कि यह 6 लेन में विभाजित मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरने वाले पुराना किाल के जरिए रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है। 6 लेन की सुरंग को बनाने के पीछे कई कारण है।

बता दें कि इस सुरंग के माध्यम से प्रगति मैदान की बड़ी बेसमेंट पार्किंग तक भी पहुंचा जा सकात है। मुख्य सुरंग के नीचे दो क्रॉस सुरंग बनाई गई है। इस सुरंग में स्वचालित जल निकास, डिजिटल कंट्रोल समेत कई अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। इस सुरंग का इस्तेमाल भैरो मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में लिया जाएगा।

यह अधिक यातायात के भार को संभालने का काम करेगी। इस परियोजना के तहत चार अंडरपास का भी निर्माण किया गया है जिससे मथुरा रोड, भैरो मार्ग और रिंग रोड को जोड़ा गया है। प्रगति मैदान में बनी सुरंग में स्मार्ट लाइटिंग की भी सुविधा दी गई है। वहीं प्रदूषण रोकने के लिए जर्मनी में बने एडजस्ट फैन भी लगाए गए हैं।