रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल का 22वां स्थापना दिवस समोराह रांची के लालपुर स्थित होटल आर्या में हुआ। मौके पर पंकज मिढा को अध्यक्ष, अनूप अग्रवाल को सचिव और मंजीत सौरभ को कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा नए पदधारी और निदेशक मंडल की टीम को वर्ष 2022-23 के लिए कोलकाता से आए डिस्ट्रिक्ट 322 B1 के पूर्व जिलापाल सूरज बगला ने शपथ दिलाई। नई टीम 1 जुलाई, 2022 से कामकाज संभालेगी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 322A के जिलापाल विवेक चौधरी मुख्य अतिथि, उपजिलापाल कमल जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
सासाराम से आए पूर्व जिलापाल राहुल वर्मा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। लायंस क्लब के कार्यों से अवगत कराया। संस्थापक अध्यक्ष पवन बजाज ने सभी पदधारियों को शुभकामनाएं दी । यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डॉ राजश्री जयंती ने दी।