अब सीआईडी करेगी झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा की जांच

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • एनएचआरसी के दिशा-निर्देश पर मामला सीआईडी को स्थानांतरित

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा की जांच सीआईडी करेगी। इस मामले में डेली मार्केट थाने में दर्ज मामले की जांच करेगी। मामला पुलिस फायरिंग से जुड़ा है। झारखंड पुलिस के अनुसार एनएचआरसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मामले को सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया है।

जानकारी हो कि विगत 10 जून को रांची में हिंसा हुई थी। इस दौरान उपद्र‍वियों की ओर से जमकर पत्‍थरबाजी, आगजनी की गई थी। फायरिंग की बात भी सामने आई थी। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग और फायरिंग करनी पड़ी थी।

इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। एसएसपी, दो थाना प्रभारी सहित करीब दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों का इलाज रांची के रिम्‍स में चल रहा है। नदीम का इलाज भी यहीं चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच चल रही है।

झारखंड सरकार ने रांची में हुई हिंसा में घायल नदीम को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से 24 जून को दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल भेजा था। नदीम का इलाज झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल रांची के रिम्स में हो रहा था।