रांची। रांची मौसम केंद्र ने तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक झारखंड में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगह तेज गति से हवा चल सकती है।
इन जिलों में हल्की बारिश
3 से 5 जून तक गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित आसपास के जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
7 और 8 जून को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
यहां के लिए अलर्ट जारी
3 से 5 जून तक गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और उससे सटे जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कुछ जगहों तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।