रांची। झारखंड के इन जिलों के कुछ इलाकों में आने वाले एक से तीन घंटे में इलाकों में बारिश होगी। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर तेज गति से हवा चलेगी। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, गुमला, खूंटी जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। एहतियात बरतें।
इस मौसम को देखते हुए केंद्र ने सलाह भी जारी की है। लोगों से सुरक्षित जगहों में शरण लेने की बात कही है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने का सुझाव दिया है। बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में नहीं जाने और मौसम सामान्य होने का इंतजार करने की सलाह दी है।