Jharkhand : फिर अलर्ट जारी, एक से तीन घंटे में यहां चलेगी आंधी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लिए रांची मौसम केंद्र ने फिर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में बारिश होगी। वज्रपात होने की आशंका भी। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज गति से हवा चलेगी।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, गुमला, रांची, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़, पाकुड़, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। एहतियात बरतें।

इस मौसम को देखते हुए केंद्र ने सलाह भी जारी की है। लोगों से सुरक्षित जगहों में शरण लेने की बात कही है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने का सुझाव दिया है। बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में नहीं जाने और मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करने की सलाह दी है।