15 जून, 2022
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए अच्छा दिन है। जिन लोगों ने पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था, उन्हें नुकसान होने की आशंका है। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट के लिए राय लेने की जरूरत हो सकती है। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। खेलकूद जीवन का जरूरी हिस्सा है, लेकिन उसमें इतना व्यस्त नहीं हो जाएं कि पढ़ाई में कमी आ जाए। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का दिन है।
वृष-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। पारिवारिक आयोजन में सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्रेमी अपने मनोभावों को खुलकर नहीं रख पाएगा, जिसकी वजह से खिन्नता होगी। कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से अधिक फायदा देंगे। जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है। बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। इसकी वजह से अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप व्यस्त रखेगा। दिन बढ़िया प्रदर्शन और खास कामों के लिए है। कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़-भाग भरा होगा। फायदेमंद भी साबित होगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। वे काम करें, जिन्हें वाकई पसंद करते हैं। शराब, सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च नहीं करें। आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। लापरवाह रवैया माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। निवेश करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की जरूरत है। धनार्जन की क्षमता बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। शादीशुदा जिन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद जीवनसाथी साथ रह सकेंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
उत्साह से भरपूर हों, फिर भी किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज साथ नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसे पानी की तरह बहते जाना योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें। दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, यह आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिल सकती है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिन्दगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में मीठे सपने देगा। रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। नए मौके मुनाफा देंगे। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव नहीं करें। ऐसा व्यवहार परिवार को दुखी कर सकता है। संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। दीवानगी को काबू में रखें, नहीं तो यह प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। प्रेमी के साथ वक्त बितागे। अपने जज्बातों को रख पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा मन को खुश कर देगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। उधार मांगने वालों को नजरअन्दाज करें। ऐसे कामों में सहभागिता कर कसते हैं, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। रोमांस के नजरिए से जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत का असर कामकाज पर भी पड़ सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। दूसरों की जरूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बच्चों को ज़्यादा छूट देना समस्या खड़ी कर सकता है। अचानक किसी से अच्छी मुलाकात हो सकती है। कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। अचानक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में दर्द गायब कर देगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में वृद्धि बचत को और अधिक मुश्किल बना देगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो तनाव दे सकता है। हर रोज प्रेम में पड़ने की आदत को बदलें। संयम और साहस का दामन थामे रखें। पास में समय तो होगा, लेकिन कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो संतुष्टि दे। व्यस्त दिनचर्या के चलते जीवनसाथी शक कर सकता है। बाद में वह बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
धन काम तब आता है, जब फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा। मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी नहीं होने दें। बिना किसी को अवगत कराए ही घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)