वरुण और कियारा की एक झलक के लिए उमड़े फैन, देखें वीडियो

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। फिल्म ‘जुगजुग जियो’ की स्टार कास्ट पिछले दिनों ठाने शहर के कोरम मॉल में फिल्म प्रचार के लिए गई थी। वरूण धवन और कियारा आडवानी ने अपने सोशल मीडिया से इतवार की शाम मॉल में आने की जानकारी दी थी। इससे प्रशंसक काफी उत्सुक हो गए और मॉल में काफी भीड़ उमड़ गई।

लोग उत्साह से इतने बेकाबू हो गए थे कि‍ वरूण को खुद माइक हाथ में लेकर उनसे शांत रहने की विनती करनी पड़ी। उसके बाद तो वरूण और कियारा के साथ प्रशंसक भी ‘जुगजुग जियो’ के गानों पर थिरकने लगे।

बता दे कि‍ इस फिल्म का तीसरा गाना दुपट्टा भी कल ही रिलीज हुआ है। कुछ घंटों में ही लोगों चार्टबस्टर पर धूम मचा रहा है।

यह फिल्‍म राज मेहता निर्देशित है। इसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनि‍ल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली नजर आएंगे। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के किए तैयार है।