भारतीय सेना में भर्ती होने के नए तरीके से हटा पर्दा, चार साल होगी सेवा अवधि, 40 हजार वेतन

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों ने सेना में छोटी अवधि की नियुक्तियों को लेकर घोषणा कर दी है। सेना की इस नई नीति को ‘अग्निपथ’ नाम दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस मौके पर कहा कि रक्षा को लेकर कैबिनेट कमिटी का यह फैसला ऐतिहासिक है।

*अग्निपथ योजना की चार बातेंं*

● भर्ती होने की उम्र 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

● शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास। भर्ती चार सालों के लिए होगी।

● चार साल बाद मूल्यांकन होगा और 25 प्रतिशत लोगों को रेगुलर किया जाएगा।

● पहले साल की सैलरी प्रति महीने 30 हजार होगी। चौथे साल यह 40 हजार हो जाएगी।