हिमाचल प्रदेश। चर्चित सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में CBI ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है। इस सात वर्ष पुराने हत्याकांड में CBI ने कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
कल्याणी चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के होम साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। कल्याणी सिंह को अदालत में पेश कर CBI ने 4 दिन की रिमांड पर ले ली है। कल्याणी सिंह की मां जस्टिस सबीना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जज रही हैं। वर्तमान में वह हिमाचल हाईकोर्ट में तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, 35 साल के सिप्पी की लाश 20 सितंबर 2015 को चंडीगढ़ में सेक्टर-27 के एक पार्क से मिली थी। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की एक पूर्व महिला न्यायाधीश की बेटी हत्या में शामिल थी। सिप्पी की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में कल्याणी को 15 जून 2022 की सुबह 11.30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।