बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले, शुक्रवार को पत्थर चलेगा, तो शनिवार को बुलडोजर

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने देश में जगह-जगह हो रही कथित पत्थरबाजी को सुनियोजित बताया है। यूपी के उन्नाव से सांसद साक्षी ने कहा कि ये नया भारत है। कुछ लोग इसमें विष घोलना चाहते हैं, अस्थिरता फैलाना चाहते हैं।

बकौल साक्षी महाराज, हमारे यहां तो बाबा आदित्यनाथ जी हैं उत्तर प्रदेश में। अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर चलेगा। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पिछले महीने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, तभी से मुस्लिम वर्ग गुस्साया हुआ है।