नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाईः तीन अंचलाधिकारियों को इस आरोप में किया निलंबित

देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार के तीन अंचल अधिकारियों को नीतीश सरकार ने निलंबित कर दिया है। जिन अंचल अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उसमें पटना के बख्तियारपुर, सारण के सोनपुर और मुंगेर के कटिया बंबर के सीओ शामिल हैं।

बख्यितापुर के सीओ और एक लड़की का विवाद हुआ था। लड़की को फंसाने के लिए सीओ ने अपनी सरकारी गाड़ी में आग लगा कर थाने में केस दर्ज कराया था। विवाद काफी तूल पकड़ा, जिसके बाद पटना डीएम से जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद सीओ को सस्पेंड किया गया है।

13 अप्रैल 2022 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सोनपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में दाखिल-खारिज समेत कई अन्य अभिलेखों में त्रुटियां पाई गई थीं। इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोनपुर के अंचल अधिकारी अनुज कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं पटना के बख्तियारपुर के सीओ रघुवीर प्रसाद को पटना डीएम की रिपोर्ट पर सस्पेंड किया गया है।

मुंगेर के टेटिया बंबर के अंचल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के खिलाफ डीएम ने विभाग को रिपोर्ट किया था। सीओ पर आरोप था कि मुंगेर में बालू की एवं ठेला गाड़ी से अवैध वसूली करने, बिना ओवरलोड वाहनों को ओवरलोड बताकर जांच के नाम पर राशि वसूलने तथा बिना मोटी रकम लिए दाखिल खारिज नहीं करने जैसे गंभीर आरोप थे, इसके बाद विनोद कुमार गुप्ता को सस्पेंड किया गया।