उप मुखिया, प्रमुख, उप-प्रमुख, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि में संशोधन

झारखंड
Spread the love

रांची। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव 2022 के अप्रत्यक्ष पदों के निर्वाचन की तिथियों में संशोधन किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत उप मुखिया, प्रमुख, उप-प्रमुख, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की तिथियों में संशोधन किया गया है।

संशोधित तिथि

इन पदों के लिए अब 28 जून 2022 से 8 जुलाई, 2022 तक आयोजन होगा। नई तिथि के अनुसार जिला परिषद अध्यक्ष का अप्रत्यक्ष निर्वाचन 29 जून को आयोजित होगा।

पूर्व में 14 जून 2022 से 25 जून, 2022 तक निर्वाचन का आयोजन किया जाना निर्धारित था।