गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद करता है योग : सरकार

झारखंड
Spread the love

  • ‘फिटनेस का डोज-योग करें रोज’ विषय पर संगोष्‍ठी आयोजित

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और स्कूल ऑफ योगा, आरयू के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई को योग विभाग के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘फिटनेस का डोज- योग करें रोज’ था। इसकी अध्यक्षता योग विभाग के समन्वयक डॉ जीसी साहू ने की।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि शरीर, मन एवं आत्मा को योग के माध्यम से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। योग शारिरिक एवं मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करते हुए कार्य करने की प्रचुर उर्जा प्रदान करती है।

डॉ कुमार ने कहा कि पूरे रांची विश्वविद्यालय में आज से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है, जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत संगोष्ठी, जागरुकता रैली, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएगी।

योग विभाग की पूर्व निदेशक डॉ टुल्लू सरकार ने कहा कि योग एक बहुत ही उपयोगी अभ्यास है, जिसे करना बहुत ही आसान है। योग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद करता है। उन्होंने सभी की प्रतिदिन योग करने की अपील की।

संगोष्ठी को योग विभाग के प्राध्यापक डॉ बीबी रॉय, डॉ मनीष कुमार, डॉ प्रणीता सिंह, प्रियंका विश्वकर्मा, संतोषी साहू ने भी सम्बोधित किया। संचालन योग विभाग के प्राध्यापक खिलेश कुमार ने और धन्यवाद डॉ प्रियंका सिंह ने किया।

कार्यक्रम में खेलो इंडिया के राष्ट्रीय स्तर के स्पर्धा में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों आकांक्षा सिंह, पम्मी कुमारी, रिया सेन, सरिता कुमारी ने शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स प्रिंस तिवारी, फलक फातिमा, दीक्षा, नवीन किशोर, रोहित, अंकित, पूनम आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।